जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व बैंक के पांच निर्वाचन क्षेत्रों की विभिन्न समितियों में 13 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अध्यक्ष पद का चुनाव आठ सितंबर को होगा। चुने गए संचालक ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन करेंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी ने बताया कि जिला सहकारी बैंक की विभिन्न समितियों में 13 संचालकों के पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। बताया कि गुरूवार को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी की गई, जिसमें सभी समितियों में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बताया कि कल्जीखाल निर्र्वाचन क्षेत्र की खुलेऊ समिति से चंद्रकला देवी व प्रताप सिंह, कोटद्वार निर्वाचन क्षेत्र में देवभूमि कृषि उत्पादन विपणन सहकारी समिति से साधाना त्रिपाठी, श्रीनाथ श्रम संविदा सहकारी समिति से सीमा नेगी, पाबौ आवास सहकारी समिति चौपाड़िया पाबौ से सुधीर कुमार सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय है। पाबौ निर्वाचन क्षेत्र से भीडा-पोखरी समिति में ललिता भंडारी और खिर्सू से रजनी देवी व सतीश लाल का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। वीरोंखाल निर्वाचन क्षेत्र में जयहरीखाल से नीतू रावत, डेरियाखाल से किरन बौंठियाल और कफलटंडा से सुरेंद्र प्रताप सिंह, विशेष प्रकार की सरकारी समिति निर्वाचन क्षेत्र में जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ कोटद्वार से सुनीता बिष्ट और डिस्ट्रिक लेबर कांट्रेक्ट कोपरेटिव फेडरेशन पौड़ी से पंकज रावत का निर्विरोध निर्वाचन तय है।