वेदों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य समाज की ओर से आयोजित वेद साप्ताहिक कार्यक्रम में लोगों को वेदों और मंत्रों के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने वेदों की शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वेद मानव जीवन को सत्य, सदाचार और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।


बदायूं से पहुंचे आचार्य संजीव ने कहा कि मंत्रों में अपार शक्ति होती है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से मंत्रों का उच्चारण और वेदों का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्रों के उच्चारण से मन को एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है तथा व्यक्ति के जीवन में अनुशासन का भाव विकसित होता है। उन्होंने कहा कि वेद हमें सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देते हैं। समाज में रहने वाले जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर ही स्वस्थ और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों से वेदों की शिक्षाओं को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समाज में आपसी सहयोग, सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वेदों के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *