जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से संबंधित अश्लील सामग्री प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशि भूषण जोशी ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान बाल अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अवैध, आपत्तिजनक या बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री न साझा करें और न ही उसका प्रचार-प्रसार करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।