जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र ध्रुव कुमार ने नीट-यूजी परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने खुशी जताई।
प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने कहा कि ध्रुव की उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी। विद्यालय परिवार ने ध्रुव कुमार और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।