कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

घनसाली /नरेंद्रनगर / कंडीसौड़। पेपर लीक,जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुव्र्यवहार के विरोध में कांग्रेसियों ने घनसाली, नरेंद्रनगर और कंडीसौड़ बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। घनसाली में कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया। जबकि नरेंद्रनगर और कंडीसौड़ में पुलिस ने दहन से पहले ही पुतलों को छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। घनसाली बाजार में कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बाजार में प्रदर्शन किया। इंद्रमणि बडोनी चौक पर उन्होंने केंद्र सरकार पुतला दहन किया। पूर्व विधायक भीमलाल आर्य और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते हैं, और छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर जसवीर सिंह, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, बालकृष्ण नौटियाल, सूरत रावत, अब्बल रावत, शशांक जोशी, अरुण टम्टा, आयुषी सेमवाल, प्रियंका उनियाल आदि मौजूद रहे। वहीं, नरेंद्रनगर में कांग्रेसियों ने सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन पुतला दहन करने के पूर्व पुलिस के जवानों उनसे पुतला छीन लिया। विरोध में कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य मार्गों पर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस मौके पर सूरत सिंह आर्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, सूरत नेगी, जयपाल नेगी, मनवीर नेगी, अरविंद रावत, रविंद्र नेगी, आयुष बेलवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *