केदार मोहल्ले वासियों ने अलग ट्रांसफार्मर लगाने की उठाई मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : केदार मोहल्ले में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सोमवार को वार्ड पार्षद मीना असवाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अलग ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि भीषण गर्मी के बीच पिछले चार दिनों से मोहल्ले में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। कहा कि लगातार हो रही कटौती के कारण लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है, बिजली नहीं रहने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। वार्डवासियों ने बताया कि वर्तमान ट्रांसफार्मर पर अधिक भार होने के कारण बार-बार फॉल्ट की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने विद्युत विभाग से केदार मोहल्ले के लिए अलग ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु होगी और लोगों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। पार्षद मीना असवाल ने कहा कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वार्डवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अधिशासी अभियंता जीएस रावत ने मामले का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर आरती रतूड़ी, सत्य सिंह तड़ियाल, गिरीश सेमवाल, मनोहर रावत, राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, उषा कंडारी, हेमंती कंडारी, अनिता भंडारी, सुधीर बिष्ट सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *