श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) श्रीनगर ने प्रशिक्षण सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई निर्धारित थी। प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय मेरिट सूची 26 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद 27 जुलाई से 2 अगस्त तक अभ्यर्थी विकल्प (चॉइस फिलिंग) भर सकेंगे। प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत संस्थान आवंटन 4 अगस्त को किया जाएगा तथा चयनित अभ्यर्थी 4 से 10 अगस्त तक संबंधित संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। आईटीआई श्रीनगर में इस वर्ष ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, विद्युतकार, फिटर, सर्वेयर, प्लंबर, आशुलिपि हिंदी, वेल्डिंग टेक्नोलॉजी और आशुलिपि अंग्रेजी सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश होंगे। इसके अलावा राजकीय आईटीआई एकेश्वर एवं जनपद के अन्य संस्थानों में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी ६६६.५स्रस्र४३३ं१ं‘ँंल्ल.्रिल्ल तथा ६६६.२िीि.४‘.ॠङ्म५.्रल्ल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वयं या किसी भी राजकीय आईटीआई में स्थापित फैसिलिटेशन सेंटर के माध्यम से भी किया जा सकता है। प्रवेश पूरी तरह शैक्षणिक योग्यता की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। (एजेंसी)