छात्रा प्राची नेगी को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एमकेवीएन सीनियर सेकेंड्री स्कूल कण्वघाटी की सातवीं की छात्रा प्राची नेगी की ओर से इंडियन टैलेंट ओलंपियाड प्रतियोगिता में बनाई गई चित्रकला को देशभर की हजारों उत्कृष्ट कलाकृतियों में चयनित कर सम्मानित किया गया है। प्राची की पेंटिंग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा गया है। इंडियन टैलेंट ओलंपियाड द्वारा प्राची नेगी को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी ने बताया कि प्राची नेगी की यह उत्कृष्ट कृति देश के युवाओं की सृजनात्मक सोच, देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता के प्रतीक के रूप में प्रधानमंत्री को भेजी गई है। इंडियन टैलेंट ओलंपियाड द्वारा प्राची नेगी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए स्वर्ण पदक एवं प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि केवल प्राची नेगी के लिए ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप तथा उसके माता-पिता के लिए भी अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है। प्राची की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्ति किया है। इस उपलब्धि पर एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र कोठारी, शिक्षा निदेशिका श्रीमती सिन्धु कोठारी ने प्राची नेगी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने अपने संदेश में सभी बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी, शान्ति गुंसाईं, पुष्पा केष्टवाल, नितिश कुमार, अतुल बडोला, पुष्कर कुमार, शेलैन्द्र सिंह, विवेक, रितु, आकृति लखेडा, हिमानी, उमंग शर्मा, सीमा पटवाल ने छात्रा की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *