जलभराव की समस्या का विधायक ने लिया संज्ञान

Spread the love

विकासनगर। बरसात के दौरान जीवनगढ़ रोड पुलिस चौकी के निकट और डाकपत्थर चौक पर बार-बार हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने एक बार फिर गंभीरता दिखाई। शुक्रवार को विधायक ने वखश्ठछ के अधिकारियों के साथ जीवनगढ़ से डाकपत्थर तक जाने वाले नाले का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई योजना तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि नाले की अव्यवस्थित निकासी के कारण बरसात के समय सड़क और आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस वर्ष भी नाले में गंदगी और मलबा जमा रहने के कारण जीवनगढ़ रोड स्थित पुलिस चौकी के पास कॉलोनी में कई बार बाढ़ जैसे हालात बने और पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डाकपत्थर चौक पर भी इसी तरह जलभराव की समस्या सामने आई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाले की समुचित निकासी और सफाई की व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में बरसात के दौरान लोगों को इस समस्या का सामना न करना पड़े। बताया गया कि विधायक द्वारा पिछले वर्ष भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर समस्या के समाधान के प्रयास किए गए थे।
इस बार विधायक ने अधिकारियों से ऐसी स्थायी व्यवस्था तैयार करने को कहा, जिससे भविष्य में नाला जलभराव और जनसमस्या का कारण न बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *