जिला अस्पताल में रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनसामान्य को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला चिकित्सालय पौड़ी में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा पौड़ी गढ़वाल द्वारा संचालित रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल. डी. सेमवाल एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जेनेरिक दवाइयां आमजन को कम लागत पर उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। रेडक्रॉस द्वारा संचालित यह मेडिकल स्टोर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने कहा कि जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर की स्थापना से मरीजों को आवश्यक दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी तथा उनके उपचार व्यय में भी कमी आएगी। कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव केशर सिंह असवाल, चेयरमैन गणेश कुकशाल गणी, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मदन मोहन नौडियाल, दलवीर सिंह बिष्ट, दीपक खनसूली, फार्मासिस्ट सौरव पटवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *