कोटद्वार-पौड़ी

जीवन में सुख शांति की प्राप्ति के लिए अपनाएं राजयोग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की नजीबाबाद रोड़ स्थित स्थानीय शाखा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माउंट आबू राजस्थान से पधारे प्रजापिता ईश्वरीय विवि के महासचिव ब्रह्माकुमार बृजमोहन ने जीवन में सुख शांति लाने के संबध में बताया।
उन्होंने कहा कि मानव सर्व सुख सुविधाएं होते हुए भी सुखी नहीं है। मनुष्य भगवान से मांग रहा है, लेकिन भगवान को पशु पक्षी कंकड पत्थर में व्याप्त सर्वव्यापी मानता है। इसी कारण से प्राप्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि परमात्मा यहां नहीं परमधाम जो कि सूर्य, चंद्र तारागणों के पार है वहां रहते हैं। यह सब गीता में वर्णित है। वर्तमान समय परमात्मा सुखदायी सृष्टि की ही रचना रच रहे हैं। और पूरा भारत अब देवभूमि बनने वाला है। देवी-देवताओं की दुनिया साकार मैं भारत में आने वाली है। कार्यक्रम में वीके सुनयना ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। नितिन ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान युग में जीवन में सुख शांति राजयोग के अभ्यास से ही प्राप्त हो सकती है। आज मानव सभी सुविधाएं होते हुए भी सुखी नहीं है। मानव का आत्मिक स्तर भी डगमगा रहा है। अगर हम आत्मिक स्तर को सर्वगुणों से भरपूर कर दें तो आत्मा व शरीर दोनों सुखी रह सकते हैं। केंद्र संचालिका बहन बी के ज्योति ने कहा कि हमें सर्वव्यापी परमपिता को आत्मसात कर अपने आत्मिक स्तर को ऊंचा उठाना होगा, तभी हमें शांति प्राप्त हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!