कोटद्वार-पौड़ी

पेशावर कांड के महानायक को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी ने पेशावर कांड की पुण्यतिथि पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद किया। कहा कि देश व समाज हित में दिए गए गढ़वाली के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवाओं को महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर समाजहित में अपना योगदान देना चाहिए।
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि आज ही के दिन 23 अप्रैल 1930 को पेशावर में आजादी के संघर्ष के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा घोषित सविनय अवज्ञा आंदोलन के परिपालन में पठानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच अंग्रेजी हुकूमत ने गढ़वाल राइफल की यूनिट का नेतृत्व कर रहे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को पठानों पर गोली चलाने का आदेश दिया। लेकिन उन्होंने गोली चलाने से इनकार कर दिया। इससे आजादी के संघर्ष से जुड़े सेनानियों में नए उत्साह का संचार हुआ और स्व. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन गया। इस मौके पर रंजना रावत, बलवीर सिंह रावत, दिलबर प्रताप सिंह, मो. स्वाले, नईम अहमद, सूरज प्रसाद कांति, वीरेंद्र रावत, प्रवेश रावत, राजीव जखमोला, विपिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!