तुंगनाथ मार्ग निर्माण के लिए आंदोलन को मिला समर्थन

Spread the love

चोपता। तुंगनाथ मार्ग निर्माण के लिए मोहनखाल-किनझाणी-तुंगनाथ संघर्ष समिति का आंदोलन 13वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को विभिन्न सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, राजनीतिक दलों, संगठनों ने समर्थन दिया।
बृहस्पतिवार को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज रावत ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से कई लाभ होंगे। शासन-प्रशासन को शीघ्र जनता की इस मांग को हल करना चाहिए। वहीं आंदोलन का भाकपा माले ने भी समर्थन दिया। भाकपा माले की गढ़वाल कमेटी के सदस्य कॉमरेड मदन मोहन चमोली ने कहा कि मार्ग के लिए दो वर्ष पूर्व भी आंदोलन हुआ था। मगर मुख्यमंत्री की घोषणा के शासनादेश के नाम पार ग्रामीणों को छला जा रहा है। भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि जिस स्थान पर यह आंदोलन हो रहा है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का घर व होम स्टे उस स्थान से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर है।
उसके बावजूद टालमटोल की जा रही है। वहीं आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी, सचिव वासुदेव नेगी, उपाध्यक्ष दीपक थपलियाल, सहसचिव अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीत सिंह, विनोद बिष्ट और विशाल नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *