डीसीडीएफ संचालक पदों लिए शांतिपूर्ण मतदान, शोभा बहुगुणा, राजेन्द्र जखमोला बनें निदेशक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) के संचालक मंडल के पदों के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में 212 मतों से निदेशक के पद पर शोभा बहुगुणा, राजेन्द्र जखमोला 256 मतों से विजयी रही।
बद्रीनाथ मार्ग स्थित डीसीडीएफ कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदाता निर्धारित समय पर पहुंचकर शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी सोमनाथ गर्ग ने बताया कि दो संचालक पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। इनमें महिला वर्ग से तीन और पुरुष वर्ग से चार प्रत्याशी मैदान में थे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में कुल 1,249 मतदाता पंजीकृत हैं। दोपहर तीन बजे तक 495 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान शाम चार बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना शुरू की गई। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *