सिम्मलचौड़ की खाली भूमि जनहित के लिए आवंटित करने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सिम्मलचौड़ के स्थानीय लोगों ने वार्ड में स्थित खाली पड़ी सरकारी भूमि को जनहित के कार्यों के लिए आवंटित किए जाने की मांग उठाई है। कहा कि शासन-प्रशासन को इस संबंध में गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
इस संबंध में पार्षद मनोज शाह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सिम्मलचौड़ में जिस स्थान पर वर्तमान में संडे मार्केट संचालित होती है, वह भूमि वर्ष 2023-24 में आयकर विभाग को आवंटित की गई थी। हालांकि, आवंटन के बाद अब तक वहां कोई कार्यालय अथवा अन्य निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे भूमि लंबे समय से खाली पड़ी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नियमानुसार यदि आवंटित भूमि पर निर्धारित अवधि तक निर्माण कार्य नहीं होता है, तो वह भूमि पुन: राजस्व विभाग में निहित हो जाती है। ऐसे में उक्त भूमि को न्यू आदर्श रामलीला कमेटी एवं सामाजिक उत्थान समिति के नाम आवंटित किया जाए, ताकि उसका उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य जनहित के कार्यों के लिए किया जा सके। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद मनोज शाह के अलावा विजय सिंह, राजेंद्र कुमार, सयन सिंह रावत, गुलाब सिंह बिष्ट, आनंद सिंह, संतोष ध्यानी, जितेंद्र कुमार, वीना देवी, आनंदी देवी, गणेशी देवी और दीपा देवी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *