कोटद्वार-पौड़ी

पूर्व प्रधानमंत्री के अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण करने का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती पर उनके अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर तीन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
रविवार को गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व काबीना मंत्री सुरेंंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू करिश्माई व्यक्तित्व के धनी थे। स्व. नेहरू ने भारत का प्रधानमंत्री रहते हुए देश को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, खाद्यान्न सहित सैन्य क्षेत्र में प्रगति कर दुनिया के शक्तिशाली देशों की श्रेणी में खड़ा करने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने अपने करिश्माई नेतृत्व के बलबूते पर देश में बंटी रियासतों को एकसूत्र में बांधने का काम किया। कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने देश में औद्यौगिक क्रांति की नींव रखते हुए भारत को समृद्घ देशों में शुमार कर दिया, जिससे देश लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ रहा है, कहा कि स्व. जवाहर लाल नेहरू का आजादी की लडाई लेकर से आजाद भारत को सवांरनें में बहुत बडा योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है। कहा कि वर्तमान में देश के महापुरूषों के कार्यो को भुलाने का प्रयास किया जा रहा है। कांगे्रस पार्टी स्व. नेहरू के बताए हुए मार्ग पर चलती रहेगी। इस अवसर पर हाईस्कूल व इंटरमीडिऐट कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं कुमारी मीरा, बंश चौधरी व अनश को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी, पार्षद अनिल रावत, प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, सुधा असवाल, रूपन नेगी, प्रीति सिंह, कविता भारती, नीलम रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, मनवर सिंह आर्य, विजय माहेश्वरी, प्रवीन सिंह रावत, महेन्द्र पाल सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, अमित राज सिंह, लूथी सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह नेगी, बृजपाल सिंह, जीतेन्द्र भाटिया, राजा आर्य, अनिल चौधरी, कुंवर सिंह रावत, सतेन्द्र सिंह नेगी, हरीश बिष्ट, सतेन्द्र सिंह बिष्ट, उदय सिंह नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!