पेपर लीक पर राहुल का निशाना, छात्रों के भविष्य पर बताया खतरा

Spread the love

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परीक्षाओं में पेपर लीक को देश के युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित हो रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की समस्या केवल एक घटना नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की विफलता का परिणाम है।
लगभग साढ़े चार साल बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। बन्नू कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से उन्होंने संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे को युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए केंद्र सरकार और परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य लगातार पेपर लीक की घटनाओं से बर्बाद हो रहा है।
राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें
-पेपर लीक मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है, इससे लाखों युवाओं का विश्वास टूट रहा है। आरोप लगाया कि पेपर लीक में पूरा सिस्टम शामिल है, ऊपर से नीचे तक जवाबदेही तय होनी चाहिए। कहा कि कोचिंग माफिया, परीक्षा एजेंसियां और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राहुल ने कहा कि परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज तक लेते हैं, लेकिन पेपर लीक उनकी मेहनत पर पानी फेर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *