उत्तराखंड

फ्लाईओवर निर्माण की सुस्त गति के विरोध में कांग्रेसियों का उपवास –

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। फ्लाईओवर निर्माण सुस्त गति के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे। उन्होंने विधायक चीमा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फ्लाईओवर का निर्माण शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। शनिवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल की अगुवाई में कार्यकर्ता एमपी चौक पर उपवास पर बैठे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। राष्ट्रपिता के प्रिय भजनों को गाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समय सीमा पूरी होने के बाद भी फ्लाईओवर का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जिससे आम जनता के साथ ही व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने फ्लाईओवर का काम शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। इस बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यहां अशोक सक्सेना, विमल गुड़िया, ड़ दीपिका गुडिया आत्रेय, महेंद्र बेदी, रोशनी बेगम, मीनू गुप्ता, मुशर्रफ हुसैन, इंदर सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, राजू छीना, सरित चतुर्वेदी, चेतन अरोरा, लता शर्मा, राशिद फारुखी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!