बंदरों की लड़ाई ने गुल की हरिपुरकलां की बत्ती

Spread the love

यवाला (देहरादून)। हरिपुरकलां में बंदरों की लड़ाई ऊर्जा निगम के साथ ही स्थानीय लोगों पर भारी पड़ गई।
सुबह करीब नौ बजे वीआइपी कालोनी हरिपुरकलां के पास एक बड़े पेड़ पर बैठे बंदर उछल-कूद कर रहे थे। तभी उनके बीच आपस में लड़ाई हो गई। बंदर पेड़ की एक डाल से दूसरी पर कूदने लगे। इस बीच पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गई। वहीं, पास में डबल पोल पर ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ था।
बिजली की तारों पर वजन पड़ने से पोल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया। जिसके साथ ट्रांसफार्मर भी जमीन पर आ गिरा। इसके बाद पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता राजेश सिंह कृषाली ने बताया कि पेड़ की टहनी गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, लाइन को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *