देहरादून। कानून व्यवस्था को धता बताते हुए हल्द्वानी के बेस अस्पताल की इमरजेंसी उस वक्त जंग का मैदान बन गई, जब इलाज कराने पहुंचे घायल युवक व उसके साथियों पर छह से अधिक युवकों ने हमला बोल दिया।
डॉक्टरों, तीमारदारों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में मारपीट होते रही। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर युवक भाग गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैलेजली लॉज और राजपुरा के किशोरों के बीच शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ठंडी सड़क सुभाषनगर क्षेत्र में मारपीट हो गई। इसमें वैलेजली लॉज निवासी नाबालिग घायल हो गया। उसके साथी इलाज के लिए उसे बेस अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में उपचार चल ही रहा था कि विरोधी पक्ष के युवक वहां आ धमके और घायल को लाने वाले उसके साथियों पर टूट पड़े। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलते। इससे काफी देर तक अस्पताल में हंगामा होता रहा।
इस दौरान पुलिस एक अपराधी का मेडिकल कराने आई थी।