‘भारत को जानो’ परीक्षा, 24 विद्यालयों के 1800 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में अखिल भारतीय ‘भारत को जानो’ लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में नगर के 24 विद्यालयों के करीब 1800 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


परीक्षा संयोजक ने बताया कि परीक्षा नगर के 24 विद्यालयों में दो वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दोनों वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की द्वितीय चरण में पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी। द्वितीय चरण में दोनों वर्गों से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें प्रांतीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं एवं सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष ‘भारत को जानो’ परीक्षा का आयोजन पूरे देश में एक ही दिन किया गया। परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, संयोजक गोपाल बंसल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी, गोपाल कुकरेती, मीनाक्षी शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र जखमोला, सेवकराम मनुजा सहित परिषद के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *