मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश की तैयारियां शुरू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नीट-यूजी 2026 का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 150 सीटों पर होने वाले प्रवेश के लिए कॉलेज प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।
प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने गुरूवार को शैक्षणिक अनुभाग का निरीक्षण कर प्रवेश संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी प्रवेश काउंटर सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाएं। मेडिकल कॉलेज में 150 सीटों पर दिए जाने वाले प्रवेश में 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे और 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय कोटे के माध्यम से भरी जाएंगी। प्राचार्य ने छात्रों और अभिभावकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पंखों की उपलब्धता तथा शौचालयों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. सयाना ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों के मेडिकल परीक्षण और आवश्यक प्रमाण-पत्र जारी करने की व्यवस्था भी व्यवस्थित रहेगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *