मयंक ने नीट में पाई सफलता, गांव में खुशी की लहर

Spread the love

कीर्तिनगर : कीर्तिनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत कणोली के काटल गांव निवासी मयंक लखेड़ा ने नीट में सफलता हासिल की। उनकी सफलता से बारजुला और अकरी पट्टी के गांवों में खुशी का माहौल है।
मयंक के पिता ओमप्रकाश लखेड़ा निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि माता रश्मि लखेड़ा गृहिणी हैं। श्रीनगर के कॉन्वेंट स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नीट की तैयारी शुरू की। अब उन्हें सफलता मिली और वह एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे। मयंक की उपलब्धि पर ग्राम पंचायत कणोली के साथ ही बारजुला पट्टी के कणोली, बरसेला, टकोली तथा अकरी पट्टी के सेमला, न्यूली, नांडी, पाव, सेल और सैण सहित कई गांवों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार न्याय पंचायत कणोली से यह तीसरा छात्र है जो एमबीबीएस बनेगा। इससे पहले सेमला गांव की लखेड़ा परिवार की एक बेटी तथा कणोली गांव की बडोनी परिवार की बेटी भी एमबीबीएस डॉक्टर बन चुकी हैं। सेमला गांव बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केएन लखेड़ा का भी पैतृक गांव है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *