लंबी कतार से मिलेगी राहत, मोबाइल से मिलेगा ओपीडी टोकन

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में ओपीडी पर्ची के लिए मरीजों और तीमारदारों को अब पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत अस्पताल में स्कैन एंड शेयर सुविधा शुरू की गई है। मरीज अस्पताल के बाहर लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर डिजिटल ओपीडी टोकन प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही इस स्कैनर को शेयर कर सकता है। इससे घर बैठे ही लोग अस्पताल से डीजिटल ओपीडी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर निर्धारित शुल्क जमा कर ओपीडी पर्ची ली जा सकेगी।पंजीकरण के लिए आभा आईडी, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की सुविधा उपलब्ध है। आभा और आरोग्य सेतु जैसे समर्थित माध्यमों से भी इसका उपयोग किया जा सकता है। एबीडीएम के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पांडे ने बताया कि करीब एक महीने के ट्रायल के बाद सुविधा आम लोगों के लिए शुरू की गई है। चंपावत के बाद रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल प्रदेश का दूसरा पहाड़ी चिकित्सालय है, जहां यह सुविधा शुरू हुई है। इससे पंजीकरण में लगने वाला समय कम होगा और मरीजों को कतार से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *