लैंसडौन में पर्यटकों के आने की संख्या पर लगा बे्रक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : लैंसडौन पर्यटन नगरी में इस वर्ष लगभग 60000 से अधिक पर्यटक पहुंचे। बरसात और कोहरे की वजह से लैंसडौन में पर्यटकों के आने की संख्या में जरूर ब्रेक लगा है। परंतु कुछ जमीनी हकीकतें भी हैं। जिस वजह से पर्यटक बारिश और कोहरे में कम आ रहे है।
पर्यटकों के लैंसडौन कम पहुंचने का मुख्य कारण लैंसडौन-फरसुला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण चौड़ीकरण न होना है। बरसात और कोहरे में लैंसडौन-फरसुला मोटर मार्ग में गाड़ियों का जाम लगता है। सड़क संकरी होने के कारण दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। इस मार्ग पर पिछले वर्ष भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लैंसडौन में आने वाले पर्यटकों का ग्राफ तो बड़ा, परंतु उनके लिए सुविधाओं का ग्राफ कब बढ़ेगा यह पता नहीं। लैंसडौन फरसुला मोटर मार्ग का चौड़ीकरण न होना पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल का कहना है कि लैंसडौन-फरसुला मार्ग का चौड़ीकरण न होने की वजह से कोहरे और बरसात में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है, जिससे पर्यटकों के आने की संख्या में कमी आती है। कांग्रेस नेता गंभीर सिंह रावत का कहना है कि लैंसडौन विधायक को विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करना चाहिए। परंतु बीजेपी सरकार की मंशा लैंसडौन-फरसुला मोटर मार्ग चौड़ीकरण करने की नहीं लगती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *