विद्यार्थियों को हस्तलेख के सिखाए गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जशोधरपुर स्थित शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को हिंदी व संस्कृत विषयों में सुंदर हस्तलेख, अक्षरों को शुद्ध लिखने के बारे में विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य निर्मल कुमार केमनी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती शिशु मंदिर पौखाल के प्रधानाचार्य शिव प्रसाद उनियाल ने कहा कि हमें अपना हस्तलेख सुंदर करना होगा। साथ ही शब्दों को शुद्ध लिखना होगा। जसपाल सिंह ने पाठ योजना के माध्यम से हिंदी विषय पढ़ाने की विधि समझाई। प्रधानाचार्य शिव प्रसाद पुरोहित ने संस्कृत विषय का प्रशिक्षण दिया। कहा कि प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने संस्कृत को सरल विधि के माध्यम से पढ़ाने के गुर भी सिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *