संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Spread the love

बौद्धिक प्रतियोगिता में कृष्टिना रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महादेव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जशोधरपुर में संकुल कोटद्वार की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्रमुख निर्मल केमनी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक प्रतियोगिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बौद्धिक प्रतियोगिता के बाल वर्ग में कृष्टिना रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गीत प्रतियोगिता में कृतिका, विज्ञान प्रदर्शनी में अदिति रावत तथा मूर्तिकला में वासुदेव प्रथम रहे। वहीं शिशु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में दीक्षा और ऊंची कूद में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *