सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता जरूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड एकेश्वर के जनता इंटर कालेज कमलपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हमें नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।


प्रधानाचार्य संजय सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में प्रधानाचार्य ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाज का जागरूक होना अति आवश्यक है। हल्की लापरवाही भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में हमें अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देनी चाहिए। इस दौरान शिक्षकों व बच्चों ने दोपहिया वाहन चलाते समय बीआईएस स्वीकृत हेलमेट पहनने, पीछे बैठने वाली सवारी को भी हेलमेट के लिए प्रेरित करने व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपातकालीन वाहनों की भी जानकारी दी गई। साथ ही सड़क पर घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *