सोलापुर (महाराष्ट्र), महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के तांडुलवाड़ी इलाके में एक पिकअप वैन कुएं में गिर गई। इस घटना में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और कई घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिकअप में तीर्थयात्री सवार थे। कथित तौर पर ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से उतरकर पास के एक कुएं में गिर गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भयानक हादसा म्हास्वड-पंढरपुर रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप तंदुलवाड़ी गांव के पास बेकाबू होकर कुएं में गिरा। मरने वाले सभी लोग रंजनी गांव के रहने वाले थे और एक धार्मिक स्थल से दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी यह जानलेवा हादसा हुआ। कुएं में पानी भरा था, जिसके चलते वाहन में फंसे हुए लोग बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोगों की दबकर तो कुछ की डूबकर मौत हो गई।