सीडीओ के औचक निरीक्षण में नदारद मिले 18 कर्मचारी

Spread the love

भीमताल(नैनीताल)। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने शनिवार को विकास भवन भीमताल स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के 18 कार्मिक बिना पूर्व अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए गए। गैरमौजूद मिले कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
निरीक्षण के दौरान लघु सिंचाई विभाग में उमेश कुमार, गौतम कुमार, बाल विकास विभाग में कृपाल सिंह राणा, वरुण कुमार, कैलाश बेलवाल, पंचायतीराज कार्यालय में प्रकाश चंद्र, रश्मि बाला, अल्प संख्यक विभाग कार्यालय में हेमा आर्य अनुपस्थित पाए गए। साथ ही समाज कल्याण विभाग में राहुल कुमार, अनुज कुमार, मंजू जोशी के उपस्थित होने पर भी रजिस्टर में इनके हस्ताक्षर नहीं पाए गए। मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राहुल भट्ट, ज्ञानेंद्र पांडे, धर्मेंद्र सिंह, निर्मला भंडारी, युवा कल्याण विभाग में नवीन चंद्र, ललित कुमार, अश्विनी कुमार बिना अवकाश प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित पाए गए। युवा कल्याण के नवीन चंद्र, ललित कुमार, अश्विनी कुमार के अनुपस्थित पाए गए इन सभी कार्मिकों का स्पष्टीकरण लिया गया है।
सीडीओ ने युवा कल्याण विभाग गेस्ट हाउस का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
इसमें कई महत्वपूर्ण अनियमितताएं सामने आई है। इस संबंध में सीडीओ ने जिला युवा कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण लेते हुए आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *