कोटद्वार-पौड़ी

19 अग्निवीरों ने ली देश सेवा की शपथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंटल केन्द्र के नायक भवानी दत्त जोशी, अशोक चक्र परेड ग्राउण्ड लैंसडौन में 19 नव प्रशिक्षित अग्निवीरों को कसम परेड के बाद देश सेवा की शपथ दिलाई गई।
समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी द्वारा शपथ दिलाने के बाद इन अग्निवीरों को भारतीय सेना में शामिल किया गया। सभी अग्निवीरों को 24 सप्ताह तक टे्रनिंग दी गई। अब ये सभी अग्नि वीर देश सेवा के लिए तैयार हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद अग्नि वीरों में देश सेवा के लिए गजब का उत्साह देखा जा रहा है। कसम परेड के दौरान सैनिक धुन के बीच अग्नि वीर जवानों ने कदमताल से कदमताल मिलाया। वहीं उनकी यह परेड देखने लायक थी। समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी ने पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निवीरों से देश की सुरक्षा के लिए सैदव तत्पर रहते हुए कर्तव्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। बताया गया कि इन सभी नव प्रशिक्षित अग्नि वीरों को देश की विभिन्न सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!