कपकोट में पकड़ी 20 किलो पलीथिन

Spread the love

बागेश्वर। कपकोट में कपकोट, भराड़ी तथा अन्य स्थानों पर व्यापारी जमकर पलीथिन का प्रयोग कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह नगर पंचायत के अधिकारियों ने छापेमारी की तो 20 किलो पलीथिन जब्त की है। व्यापारियों से साढ़े तीन हजार रुपये का हर्जाना भी वसूला गया। एक सप्ताह में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रही कार्रवाई कारोबारियों में हड़कंप मचा है।


ईओ नवीन कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारियों ने भराड़ी, पुल बाजार, मंडलखेत तथा ब्लक के पास छापेमारी की। यहां कई दुकानों से 20 किलो पलीथिन जब्त की गई। व्यापारियों ने तीन हजार पांच सौ रुपये का अर्थदंड वसूला गया। ईओ ने कहा कि पलीथिन के खिलाफ उनका अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक व्यापारी इसका उपयोग करना बंद नहीं कर देते हैं। किसी भी हालत में पलीथिन का उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। दो बार पकड़े जाने वाले व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इस मौके पर सनी शर्मा, रवींद्र मेहता, सुंदर कोरंगा, छोटेलाल, सूरज ऐठानी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *