श्रीनगर गढ़वाल : इस वर्ष पितृ पक्ष 26 सितंबर से पूर्णिमा श्राद्ध के साथ शुरू होकर 10 अक्तूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ संपन्न होगा। पितृ पक्ष में तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और दान का विशेष महत्व है।

कमलेश्वर निवासी आचार्य आनंद प्रकाश नौटियाल ने बताया कि गया जी से पिंडदान की शुरुआत होकर काशी, प्रयागराज, हरिद्वार-ऋषिकेश और अंत में बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल में महापिंडदान का विधान है। इस दौरान दक्षिण दिशा की ओर मुख कर जल, काले तिल और कुश से तर्पण किया जाता है तथा दिवंगत परिजनों की तिथि पर सात्विक भोजन, ब्राह्मण भोज, दान और पंचबलि की परंपरा निभाई जाती है। (एजेंसी)