बिग ब्रेकिंग

कुमाऊं रेजिमेंट का ट्रक खाई में गिरा 3 जवान शहीद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

एक जवान उत्तराखंड का बृजेश रौतेला
DEHRADUN: सिक्किम में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों से भरा ट्रक खाई में जा गिरा, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई है। जिसमें से एक जवान का नाम बृजेश रौतेला है। दुर्घटना में तीन अन्य जवान घायल भी हुए हैं। दुर्घटना का कारण ट्रक चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण होना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आज दिन में पूर्वी सिक्किम में कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक बुधवार को खाई में जा गिरा जिससे तीन जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है।
जानकारी के अनुसार ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे जो गंगटोक की तरफ जा रहे थे। यह हादसा चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के चलते हुआ। वाहन 600 फुट गहरी खाई में जा गिरा। चालक एवं दो अन्य जवानों की मौत मौके पर ही हो गई। सेना, बीआरओ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने इस दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बचाव अभियान चलाया। तीन घायल जवानों को गंगटोक के सेना अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!