रक्तदान शिविर में 50 ग्रामीणों ने किया रक्तदान

Spread the love

रुड़की। द नेशनल हेल्पिंग हैंड संस्था की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान 50 यूनिट रक्तदान हुआ। शुक्रवार को गांव बिझौली में समाजसेवी नौशाद हाशमी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर नौशाद हाशमी ने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि शिविर में 50 ग्रामीणों ने रक्दान किया है। शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *