19.40 करोड़ की लागत से होगा शिमला पिस्तौर-कुरैया मार्ग का पुर्ननिर्माण: बेहड़

Spread the love

रुद्रपुर। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि उनके प्रयासों से शिमला पिस्तौर-कुरैया मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। करीब 8.960 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण 19.40 करोड़ रुपये की लागत से जल्द शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को विधायक बेहड़ ने ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम सैंजना, छिनकी, कुरैया, चकोनी, मिलक और पक्की खमरिया का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, नाली निर्माण, पेंशन, राशन कार्ड समेत विभिन्न जनसमस्याएं उनके समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिमला पिस्तौर-कुरैया मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क के पुनर्निर्माण से शिमला पिस्तौर, कुरैया, सैंजना, छिनकी, चकोनी और आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण की घोषणा पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया और कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, गुरदास कालड़ा, राजेश प्रताप सिंह, दर्शन कोली, गुलशन सिंधी, मुख्तियार अहमद, तौकीर अहमद, विजय यादव, तारिक अहमद और नासिर खान समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *