जमीन बिक्री के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, केस

Spread the love

रुड़की।जमीन बेचने के नाम पर एक आरोपी ने 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मैनेजर ने शामली निवासी एक आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज का जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित आई.टी. पार्क कार्यालय के मैनेजर विरेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी संस्था ‘सूर्यांश इंस्टीट्यूशन ने लण्ढ़ौरा में एक भूमि खरीदने का सौदा किया था। यह भूमि लोकेन्द्र वर्मा निवासी रेलवे रोड, शामली, यूपी के स्वामित्व की है। सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ था। सौदे के बयाने के रूप में संस्थान ने 24 जुलाई 2024 को लोकेन्द्र वर्मा के बैंक खाते में नेट बैंकिंग के माध्यम से दो किश्तों में 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे, जिसकी रसीद व इकरारनामा भी तैयार किया गया था। आरोपी लोकेन्द्र वर्मा को भूमि का खाता विभाजन कराने के बाद शेष 25 लाख रुपये लेकर 23 दिसंबर 2024 तक बैनामा संस्था के पक्ष में करना था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कंपनी पूरी रकम और रजिस्ट्री के खर्च के साथ तैयार थी, लेकिन आरोपी लगातार टालमटौल करता रहा। कंपनी द्वारा 14 जुलाई, 2 अगस्त और 13 अगस्त 2025 को कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित ने आरोपी से बैनामा करने या बयाने की रकम वापस मांगी, तो आरोपी साफ मुकर गया। आरोप है कि उसने पीड़ित से कहा कि उसे कोई जमीन नहीं बेचनी थी, बल्कि उसने धोखाधड़ी करके यह 25 लाख रुपये हड़पे हैं। पुलिस ने पीड़ित विरेन्द्र सिंह चौहान की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *