नवोदय नगर हमले के आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

Spread the love

हरिद्वार।नवोदय नगर में बीते दिनों निर्दोष लोगों पर हुए हमले की घटना को लेकर पीड़ित परिवार और क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में एसएसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है तथा पीड़ित परिवार न्याय की अपेक्षा कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।इस दौरान सभासद दीपक नौटियाल, देशराज पेन्यूली, देवेंद्र ममंगई, देवेंद्र कंडारी, सचिन त्यागी, पवन सैनी, बागेश्वरी तथा पीड़ित परिवार की ओर से बबिता और मधुबाला सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *