600 मी0 दौड़ में श्रेयांस, दिव्या ने मारी बाजी

Spread the love

द्वारीखाल ब्लॉक की शरद एवं शीतकालीन खेल प्रतियोगिताएं शुरू, ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने किया शुभारंभ
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखण्ड द्वारीखाल की ब्लॉक स्तरीय शरद एवं शीतकालीन तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस अवसर पर आयोजित 600 मी0 दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान श्रेयांस एमपीएस सतपुली, द्वितीय स्थान प्रिन्स रावत जीयूपीएस गुमखाल, तृतीय स्थान अनुज जीयूपीएस हिलोगी, 600 मी0 दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान दिव्या राणा एमपीएस सतपुली, द्वितीय स्थान तानिया जीयूपीएस हिलोगी, तृतीय स्थान अनिका एसएसवीएमचैलूसैण ने प्राप्त किया।


सोमवार को डाडामण्डी क्रीडा स्थल में क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा, अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिह राणा, विशिष्ट अतिथि विनोद गर्ग, अमित पोखरियाल, दिनेश नेगी, खण्ड शिक्षा अधिकारी खुशाल स्ािंह टोलिया ने संयुक्त रूप से माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि बीना राणा ने मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं धनराशि प्रदान की गयी। मुख्य अतिथि बीना राणा ने विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार जीत की भावना से ऊपर उठते हुए खेल का भरपूर लुत्फ उठाते हुए खेलें। कहा कि खेलों में भी छात्र अपना कॅरियर बना सकते हैं। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की विशेष सुविधाएं प्रदान कर रही है। अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिह राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा विभाग का खेलों के प्रति अच्छा सकारात्मक दृष्टिकोण है। सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में भी खेल का कोटा निर्धारित किया गया है, जो छात्र-छात्राएं खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा सकते है उन्हें सरकार द्वारा विशेष सुविधाएं दी जा रही है। इस अवसर पर जय सिंह बिष्ट खेल समन्वयक, नीरज पथिक खेल सह समन्वयक, शूरवीर सिंह खेल सहसमन्वयक, रघुबीर सिंह राणा, मनीष राणा जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ पौड़ी, भीम सिंह बिष्ट अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारीखाल, नवीन कन्नौजिया अध्यक्ष जू.शि.स. द्वारीखाल, अर्जुन भण्डारी, अर्जुन सिह जिला पंचायत सदस्य, सुराडी, प्रधान ग्राम पंचायत लोषण, तीरथ सिह प्रधान ग्राम पंचायत रिंगवाडगांव, रविन्द्र चौहान प्रधान ग्राम पंचायत सैंज मल्ला, सरेश सिह प्रधान ग्राम पंचायत बल्ली, मनमोहन सिंह प्रधान ग्राम पंचायत जमेली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *