Uncategorized

72 वाहन सीज, 1709 लोगों का चालान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। पुलिस द्वारा शहर में चलाये जा रहे अभियन के तहत रविवार को जिले की पुलिस ने कुल 72 गाड़ियों को सीज किया। जिनमें से 20 चार पहिया तथा 52 दो पहिया वाहन शामिल है। 160 लोगों का कोर्ट चालान हुआ। पुलिस के अनुसार लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत इनपर कार्यवाही की गई।
1709 लोगों का किया चालान
देहरादून जनपद की पुलिस ने 1709 लोगों का रविवार को चालान किया। ये लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करते हुए मिले। जिनमें से 84 लोगों का चालान बिना मास्क पहने शहर में घूमने पर किया गया। जबकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 1625 लोगों का चालान हुआ। पुलिस ने 2.4 लाख संयोजन शुल्क वसूला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!