90 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटाइजेशन

Spread the love

गोपेश्वर। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान तक 90.45 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लिया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में एसआईआर की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में कुल दो लाख 95 हजार 623 मतदाताओं के सापेक्ष दो लाख 95 हजार 432 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 99.94 प्रतिशत है। वहीं दो लाख 67 हजार 378 (90.45प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
विधानसभावार की प्रगति के तहत बदरीनाथ विधानसभा में 90.02 प्रतिशत, थराली में 91.32 प्रतिशत और कर्णप्रयाग में 89.93 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। बैठक में एसआईआर के उद्देश्य को भी स्पष्ट किया गया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र सती, कांग्रेस से मदन लोहानी, आप से अनूप सिंह रावत, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से ज्ञानेंद्र खंतवाल सहित अन्य राजनीति दलों के प्रतिनिधि व बीएलए वर्चुअली जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *