बस अड्डे के संचालन के लिए निगम तैयार

Spread the love

गदरपुर। उत्तराखंड के प्रमुख नगरों में शामिल गदरपुर की जनता और यात्रियों को करोड़ों रुपये की लागत से बने रोडवेज बस स्टैंड के संचालन का इंतजार है। करीब एक वर्ष पहले निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद बस अड्डा अब तक शुरू नहीं हो सका है।
परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी हैं, केवल शासन स्तर से उद्घाटन की अनुमति मिलना शेष है। महतोष पुलिस चौकी के निकट बने आधुनिक बस स्टैंड में चहारदीवारी, मुख्य द्वार, कार्यालय, टिकट घर, कैंटीन, विश्राम गृह, प्लेटफार्म और शौचालय सहित सभी सुविधाएं तैयार हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने बस स्टैंड परिवहन निगम को सौंप दिया है।
परिवहन निगम के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान सामने आई तकनीकी कमियों को भी दूर किया जा चुका है।
वर्तमान में रुद्रपुर-काशीपुर मार्ग की रोडवेज बसें नगर के सकैनिया मोड़, गूलरभोज रोड, कोतवाली, गुरुद्वारा और दिनेशपुर मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर सवारियां चढ़ा-उतार रही हैं। इससे यात्रियों के साथ-साथ क्षेत्रीय व्यापारियों को भी नए बस अड्डे का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *