राशन और पेंशन देने की मांग को लेकर उपपा ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा। कोरोना काल में लोगों को समय पर राशन और पेंशन देने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों को जल्द समय पर राशन, पेंशन नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में भी सरकार जरूरतमंद लोगों की समय पर राशन और पेंशन की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। इससे लोगों की मुश्किलें हर रोज बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर बीते दिनों एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। लेकिन अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओ में रोष है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त का राशन मिलेगा। लेकिन वर्तमान में तीन माह से जरूरतमंद लोगों को राशन नही मिल पा रहा है। कई बार दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही समाज कल्याण से पेंशन पाने वाले लोगों को भी अभी तक पेंशन नहीं मिल पाई है। लेकिन सरकार और प्रशासन के अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जल्द लोगों को समय पर और पूरा राशन देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, राजू गिरी, पूरन सिंह मेहरा, प्रकाश चंद्र, बंसत लाल, आनंदी वर्मा, रिजवान, किरन आर्या, माया आर्या, रेशमा परवीन, लीला आर्या, अनिता बजाज, मोहम्मद वसीम, गोपाल राम, नारायण राम, सरिता मेहरा, महेश जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *