क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकास समिति काशीरामपुर तल्ला ने क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया है। कहा कि वार्डवासियों के साथ मिलकर समिति समय-समय पर जन जागरूकता अभियान भी चलाएगी।
शुक्रवार को समिति की बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र के बेहतर विकास का है। इसके लिए समय-समय पर अभियान भी चलाए जाते हैं। निर्णय लिया गया कि क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। कहा कि जल्द ही क्षेत्र में सामूहिक मिलन केंद्र बनवाने की मांग को लेकर अधिकारियों से भी मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, सचिव सूरज प्रसाद कांति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *