भाजपा ने प्रचार गीत में अपनी ही पार्टी की केंद्र सरकार को कहा ‘भ्रष्टाचारी’, बाद में हटाया गाना

 

कोझिकोड, एजेंसी। केरल भारतीय जनता पार्टी की राज्यव्यापी पदयात्रा अभियान का गीत जारी होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें उसने अपने कार्यकर्ताओं से अपनी ही पार्टी की केंद्र सरकार के ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन की राज्यव्यापी पदयात्रा के लिए हाल ही में प्रचार गीत जारी किया गया था। इस गीत में भ्रष्टाचार के लिए प्रसिद्ध केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया गया है। पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल में इसको साझा करने के बाद विवाद शुरू हुआ।
बाद में, वायरल हुए गाने को पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया गया और यह माना गया कि पार्टी आईटी सेल से गलती हुई है। इस बीच, पार्टी अध्यक्ष की यात्रा को लेकर एक पोस्टर जारी होने के बाद एक और विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें कहा गया है कि वह एससी/एसटी नेताओं के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए एससी/एसटी समुदायों के विभिन्न नेताओं ने कहा कि यह पोस्टर केरल भाजपा नेतृत्व की उच्च जाति वाली मानसिकता को दर्शाता है जो राज्य में हिंदू समाज के सबसे पिछड़े वर्गों और गरीब वर्गों के खिलाफ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *