हाथी के हमले से बचने के प्रयास में व्यक्ति घायल

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड दुगड्डा क्षेत्र के लैंसडौन वन प्रभाग में एक व्यक्ति हाथी के हमले से बचने के प्रयास में घायल हो गया। घायल का राजकीय बेस हास्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। दुगड्डा निवासी महिमा नंद उम्र 60 वर्ष पुत्र रेवत राम बुधवार को सुबह नजदीकी जंगल में लकड़ी बीनने के लिए जा रहा था, तभी उसे रास्ते में हाथी दिख गया, जिससे वह घबराकर नीचे खाई की तरफ गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। स्वजन उसे राजकीय बेस हास्पिटल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। चिकित्सकों ने बताया कि महिमा नंद के माथे पर नाक पर चोट लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *