युवा संसद का गठन, सुदीप परमार बनें प्रधानमंत्री
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में युवा संसद का गठन किया गया। इस दौरान छात्र सुदीप परमार को प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व के बारे में भी बताया।
प्रधानाचार्य संजय रावत ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व के बारे में बताया। कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं। जहां देश की जनता अपने मत का प्रयोग कर अपने नेता को चुनती है। राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों को राजनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि संसद से ही हमारे देश की तरक्की के लिए योजनाएं तैयार की जाती है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने देश की न्यायपालिका, कार्यपालिका व विधायिका के कार्यों के बारे में पता होना चाहिए। इस दौरान युवा संसद का गठन करते हुए महासचिव की जिम्मेदारी अनुज पोखरियाल, सचिव पद की जिम्मेदारी रौनक, रक्षामंत्री ऋषभ कुमार, वित्त मंत्री प्रिया महिला एवं बाल विकास मंत्री की जिम्मेदारी इशिका, रेशमा, रोनिका, सिमरन, रितिका को दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद व तर्क शक्ति प्रतियोगिता आयोजित की गई।