प्रेम प्रजापति बनें कार्यकारिणी के सदस्य

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कोटद्वार से प्रेम प्रजापति को प्रदेश कार्यकारिणी में बतौर सदस्य नियुक्त किया है।


नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य प्रेम प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक मजबूती व राजनीतिक रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए लगातार बड़े कदम उठा रही है। कहा कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य के नेतृत्व में गठित होने वाली यह नई टीम राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों को पार्टी के साथ और अधिक मजबूती से जोड़ने, उनकी आकांक्षाओं को मुखर करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। भाजपा का यह रणनीतिक विस्तार न केवल पार्टी के सांगठनिक आधार को और अधिक धार देगा, बल्कि सामाजिक समीकरणों को साधते हुए हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक बड़ा और प्रभावी कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *