जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सतपुली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न अधिनियम, ऑनलाइन सुरक्षा, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सतपुली सोहनलाल ने नशा, साइबर क्राइम, मानव तस्करी तथा कानून संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पीएलबी पुष्पेंद्र राणा ने कहा कि वर्तमान समय में कानून की जानकारी प्रत्येक छात्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति किस प्रकार नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. देवी प्रसाद ढढ़वाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर आमोद नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, प्रीतम सिंह, सुदर्शन प्रसाद, प्रीतम सिंह, आशा रावत, प्रियंका बिष्ट, तेजपाल सिंह, टीकम सिंह चौहान सहित शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।