वाद-विवाद में भावना ने मारी बाजी

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने सरस्वती विद्या मंदिर मढ़ी चौरास में वाद-विवाद प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस मौके पर साइबर अपराध, नशे, पॉक्सो अधिनियम और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया, जबकि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति पर विचार रखे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय और कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *